फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shobha yatra

Jammu News: श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
shobha yatra
जम्मू। फ्लायं मंडाल की पंचायत सूंब के गांव मलके चक में वीरवार को श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह कथा के पहले दिन शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद बाल संत साहिल महाराज ने भक्तों को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सुनाई। कथा के पहले दिन साहिल महाराज ने शुकदेव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि व्यास जी के अनुरोध करने पर शुकदेव जी ने अपना भय बताया। उन्होंने गर्भ के भीतर से कहा कि उन्हें बाहर आने पर माया से ग्रसित होने का भय है। यदि भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा माया से ग्रसित नहीं होने का आश्वासन मिले तभी वे बाहर आएंगे। व्यासजी के अनुरोध से भगवान् श्रीकृष्ण ने शुकदेवजी को माया से ग्रसित नहीं होने का आश्वासन दिया। तब शुकदेवजी गर्भ से बाहर आए और जन्म लेते ही जंगल में तपस्या करने चल पड़े और अपने पिता व्यास जी के बुलाने पर शुकदेवजी नहीं आए। उन्होंने व्यास जी के ब्रह्मचारी शिष्यों द्वारा बोले जाते भागवत के मंत्रों से अपनी समाधि को तोड़ा और शिष्यों के पीछे-पीछे चल दिए। इस घटना का मुख्य कारण भागवत कथा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed