फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sho stop law secretary from entering civil secretariat

SHO को अधिकारी की गाड़ी रोकना महंगा पड़ा

Fri, 18 Sep 2015 11:54 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 18 Sep 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
sho stop law secretary from entering civil secretariat

राज्य सरकार के कानून सचिव की गाड़ी रोकना और दुर्व्यवहार करना एसएचओ को महंगा पड़ गया। कुछ ही देर बाद उन्हें तबादले की सजा सुना दी गई। वीरवार को नागरिक सचिवालय के बाहर अधिकारी की गाड़ी रोकने पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना सुबह करीब 9:55 की है जब मुख्यमंत्री का काफिला उनके आवास से नागरिक सचिवालय की ओर आ रहा था।

विज्ञापन


प्रोटोकॉल के अनुसार काफिले के करीब आने से 4 से 5 मिनट पूर्व हमेशा की तरह ट्रैफिक को रोका गया लेकिन इतने में कानून सचिव मोहम्मद अशरफ मीर अपनी सरकारी गाड़ी से नागरिक सचिवालय की ओर बढ़ने लगे।
विज्ञापन


इस पर वहां खड़े ट्रैफिक पुलिस के जवान ने उन्हें रोका। मीर का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस का जवान जब तक ड्राइवर से पूछताछ कर रहा था तभी एसएचओ शहीदगंज निस्सार हुर्रा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार की चाभी कब्जे में कर ली फिर ड्राइवर को जबरन उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे कार खुद ही ड्राइव करने लगे। पहले लाल चौक और फिर करन नगर की ओर गाड़ी ले गए। पूछने पर बताया कि कु छ ही देर में पता चल जाएगा कि कहां जा रहे हैं। वह कार लेकर शहीदगंज थाने पहुंच गए।

पुलिस स्टेशन के बाहर कार से उतारने के बाद वह कार थाने में लेते गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद सचिवालय से वाहन मंगाकर वे पहुंचे तथा गृह सचिव से उन्होंने विरोध दर्ज कराया।


मामले ने इतना तूल पकड़ा कि एसएचओ शहीदगंज निस्सार हुर्रा के तबादले का आर्डर (आर्डर नंबर 2721/2015 तिथि 17-9-2015) जारी कर दिया गया। उन्हें श्रीनगर पुलिस लाइन  भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed