फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SHO implicated in the circle of vigilance

विजिलेंस के घेरे में फंसा एसएचओ

Fri, 05 Dec 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 05 Dec 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
SHO implicated in the circle of vigilance

रामनगर के एसएचओ इंस्पेक्टर दीपक पठानिया स्टेट विजिलेंस आर्गनाइजेशन के घेरे में फंस गए। डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पठानिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। जगीर घोरडी की महिला बानू ने शिकायत की कि थाने में दर्ज एफआईआर में तीन बेकसूर लोगों को बरी करने के लिए इंसपेक्टर पठानिया डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांग रहे हैं।

विज्ञापन


विजिलेंस ने जांच में पाया कि रामनगर थाने में धारा 302 के तहत दर्ज केस में पुलिस ने तीन बेकसूर लोगों कूब अली, गाव अली और तारिक सहित कई लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा। आरोप है कि एसएचओ ने अन्य लोगों को तो रिहा कर दिया, लेकिन तीनों लोगों को एक माह तक गैरकानूनी ढंग से कस्टडी में रखा। इस दौरान रोजनामचे में इसे दर्ज भी नहीं किया।
विज्ञापन


तीनों लोगों के परिवार वालों ने जब एसएचओ से उनकी रिहाई के लिए संपर्क किया तो उन्होेंने उन्हें छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति मांगे। जांच में पाया कि परिवार वालों ने रुपयों की  व्यवस्था की और उसे एसएचओ को दिए। विजिलेंस ने जांच के प्रथम दृष्टया में एसएचओ पठानिया को दोषी पाया और  उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। जेएनएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed