{"_id":"66a6eee287d1fca57c02a804","slug":"shivsena-dogra-front-held-protest-jammu-news-c-10-jam1008-409539-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुपवाड़ा में बैट हमले के विरोध में प्रदर्शन, पाकिस्तान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुपवाड़ा में बैट हमले के विरोध में प्रदर्शन, पाकिस्तान का पुतला फूंका
विज्ञापन
जम्मू। कुपवाड़ा में सेना पर बैट हमले के विरोध में शिवसेना डोगरा फ्रंट ने प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला जलाया।
एक जवान के बदले 50 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का नारा देते हुए प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि जवानों ने बैट हमले को नाकाम कर दिया लेकिन हमार एक जवान बलिदान हो गया। गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के सफल समापन के बाद पाकिस्तानी नेतृत्व बौखला गया है। पिछले तीन वर्षों में आतंकवाद का केंद्र जम्मू क्षेत्र की ओर स्थानांतरित हो गया है, क्योंकि सेना के बढ़ते अभियानों के कारण कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के लिए जगह कम हो गई है।
एक या दो समूह नहीं हैं। ये लोग छोटे-छोटे समूहों में फैले हुए हैं। इनका जल्द सफाया करना चाहिए ताकि ऐसी और वारदातों को अंजाम न दे सकें। यह भी कहा कि आतंकवाद के डर से विस चुनाव स्थगित नहीं करने चाहिए। 1996 और 1997 में भी आतंकवाद के दौर के बीच विधानसभा चुनाव कराए थे। ब्यूरो