{"_id":"18d041fa0cddb2a4769e3a48ebf5adbc","slug":"shivnabh-temple-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों के शहर में आस्था का केंद्र है श्री शिवनाभ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों के शहर में आस्था का केंद्र है श्री शिवनाभ मंदिर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 27 Jul 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों के शहर जम्मू की ऐतिहासिक धरोहर मुबारक मंडी के अंदर स्थित प्राचीन श्री शिवनाभ मंदिर अभी भी आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन
जहां नियमित रूप से मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि सहित पूजा-पाठ होता है। इस ऐतिहासिक मंदिर में भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम का पूजन प्राचीन काल से नियमित हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि भगवान शिव की नाभि से निकले शालिग्राम यहां विराजमान हैं और इसी नाम से इस मंदिर का नाम श्री शिवनाभ मंदिर रखा गया।
शिवनाभ शालिग्राम एवं शिवलिंग नेपाल से लाए गए और यहां पर स्थापना हुई। मंदिर के दर्शन के लिए सुबह-शाम आरती में भक्तजन पहुंचते हैं।
इस आरती की गूंज मुबारक मंडी की अपनी पहचान रखती है लेकिन इस मंदिर में प्रवेश जीर्णशीर्ण द्वार से भक्त इन दिनों करते हैं, जिसके जीर्णोद्धार का भक्त इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जम्मू धर्मार्थ ट्रस्ट के द्वारा इस मंदिर परिसर की मरम्मत करवाए जाने के बाद इस प्राचीन मंदिर की ऐतिहासिकता बरकरार है।
वहीं, मंदिर में रहने वाले पुजारी के मुताबिक इस प्राचीन श्री शिवनाभ मंदिर की स्थापना महाराजा गुलाब सिंह के कार्यकाल में हुई थी, ऐसा बताया जाता है।
इस मंदिर की देखरेख पर्यटन विभाग करता है और मंदिर के बाहर इकी महत्ता के बारे में बोर्ड लगाकर संकेत भी किया गया है।
ताकि किसी धार्मिक पर्यटक अथवा श्रद्धालु को मंदिर तक पहुंचने में दिक्कत न हो।