{"_id":"6047c34a8ebc3ed515350930","slug":"shivkhodi-dham-will-resonate-with-the-shouts-of-har-har-mahadev-reasi-news-jmu230933926","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेगा शिवखोड़ी धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेगा शिवखोड़ी धाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी/पौनी। महाशिवरात्रि पर्व के चलते शिवखोड़ी धाम तीन दिन तक हर-हर महादेव से जयकारों से गूंजता रहेगा। बुधवार को तीन दिवसीय एतिहासिक मेले का आगाज होगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले वार्षिक मेले के लिए सामाजिक संस्थाओं ने आधार शिविर रनसू में डेरा डाल कर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था शुरू कर दी है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
आधार शिविर के साथ ही शिवम द्वार से प्राकृतिक गुफा तक पौने चार किलोमीटर पैदल रास्ते में भी लंगर लगाए गए हैं। लंगर के लिए रियासी, ऊधमपुर, जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी, सुंदरबनी, पुंछ, कालाकोट सहित अन्य राज्यों की समितियों को अनुमति दी गई है। मेले के दौरान लंगर कमेटियों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पूरा ध्यान रखने के लिए कहा गया है। रनसू व अन्य स्थानों पर लंगर समितियों को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। बस अड्डे से आगे बडे़ वाहन को बाजार की ओर जाने पर प्रतिबंध रहेगा।