{"_id":"52b0a8c81ea1728c4d6757c25f768f65","slug":"shiv-sena-will-contest-municipal-corporation-elections-alone-in-jk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK में निकाय चुनाव अकेली लड़ेगी शिवसेना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK में निकाय चुनाव अकेली लड़ेगी शिवसेना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 28 Dec 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के आगामी नगर निगम और पंचायती चुनाव में शिवसेना ठाकरे भाजपा से गठबंधन नहीं करेगी। शिवसेना ठाकरे ने जम्मू नगर निगम की सभी 71 वार्ड में अपने उम्मीदवार खड़े करने का एलान भी किया है।
शिवसेना ठाकरे के जम्मू कश्मीर समेत देश के आठ राज्यों के संयोजक विनय शुक्ला ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की। शुक्ला ने कहा कि नगर निगम और पंचायत चुनाव में शिवसेना ठाकरे अपने बलबूते पर ही चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी की रियासत में सदस्यता अभियान जोरों से जारी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान दौरे के बारे में पूछे गए सवाल पर शुक्ला ने कहा पाकिस्तान की नियत साफ नहीं है। मोदी अगर पाकिस्तान से हाफिज सईद और दाऊद को लाते तो बात बनती।
विज्ञापन
जब-जब पाकिस्तान पर भरोसा किया, धोखा ही मिला। इस अवसर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए प्रदेश के नेता विक्रांत कपूर और विनय गुप्ता को निलंबित करने की भी घोषणा करने के अलावा राज सिंह को प्रदेश सचिव, राधे महाराज को प्रदेश प्रचारक और सलाहकार, अरुण शर्मा को जिला प्रधान कठुआ नियुक्त करने का भी एलान किया।
पत्रकार वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष डिंपी कोहली, दिल्ली के प्रधान जोगराज शर्मा, राज्य महासचिव जीआई सिंह और नीरज सेठी भी मौजूद रहे।