फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shiv sena protest in jammu for reservation for local youth in govt jobs and full statehood for jammu kashmir

जम्मू में शिवसेना का प्रदर्शन: पूर्ण राज्य का दर्जा और स्थानीय युवाओं को नौकरी में आरक्षण की उठाई मांग

Sat, 19 Mar 2022 02:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 19 Mar 2022 02:28 PM IST
सार

बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक पर शिवसेना ने प्रदर्शन किया। जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और स्थानीय युवाओं को नौकरियों में आरक्षण दिए जाने की मांग की।

विज्ञापन
shiv sena protest in jammu for reservation for local youth in govt jobs and full statehood for jammu kashmir
जम्मू में शिवसेना का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवसेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के स्थानीय युवाओं के लिए नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के साथ ही पूर्ण राज्य का दर्जा वापिस दिए जाने की मांग को लेकर बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व में प्रदेश इकाई के नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार हुंकार भरी।

विज्ञापन


मनीश साहनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीने हुए करीब 28 महीने हो गए हैं। 2019 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन के पटल पर और कई बार सार्वजनिक मंचों पर जम्मू कश्मीर की आवाम को जल्द राज्य दर्जा लौटाने का वादा किया है। लेकिन, अब तक लोगों की इस मांग को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और राज्य का दर्जा पाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इससे जनता में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन


साहनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल माननीय मनोज सिन्हा लगातार युवाओं को रोजगार देने का वादा कर रहे हैं। लेकिन, जमीनी स्तर पर बेरोजगारी की दर दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इससे प्रदेश का युवा निराशा की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में स्थानीय युवाओं को नौकरी और शैक्षणिक संस्थानों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं और वह उनसे जम्मू-कश्मीर के युवाओं को नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के साथ जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिए की मांग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed