{"_id":"623db47d3d5fea038b12e483","slug":"shiv-sena-protest-in-jammu-against-modi-govt-against-rising-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: महंगाई पर शिवसेना का प्रदर्शन, सरकार पर कसा तंज, बोले- बनाई जाए 'दा महंगाई फाइल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: महंगाई पर शिवसेना का प्रदर्शन, सरकार पर कसा तंज, बोले- बनाई जाए 'दा महंगाई फाइल'
Fri, 25 Mar 2022 05:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 25 Mar 2022 05:55 PM IST
सार
शिवसेना ने जम्मू में प्रदर्शन के दौरान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता की परेशानियों को देखते हुए सरकार को चाहिए कि वो 'दा महंगाई फाइल' बनवाए।
विज्ञापन
Shiv Sena Protest Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना की जम्मू-कश्मीर इकाई ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह प्रतिमा स्थल के पास एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने हाथों में 'अच्छे दिन के इंतजार में भूखे दिन', 'मात्र चुनावों के दौरान थमती है महंगाई' जैसे अन्य प्ले कार्ड लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता की परेशानियों को देखते हुए सरकार को चाहिए कि वो 'दा महंगाई फाइल' बनवाए और इसका सच भी लोगों के सामने लाए कि ऐसा क्यों हो रहा है।
विज्ञापन
लोगों को नहीं मिल पा रहा पौष्टिक खाना
मनीश साहनी ने कहा कि अन्य राज्यों के मुकाबले जम्मू कश्मीर में महंगाई दर उच्च स्तर पर है। आर्थिक मंदी के इस दौर में आम लोगों की आय में भारी कमी आई है और महंगाई चौगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। इससे महामारी के दौर में प्रत्येक परिवार की थाली से पौष्टिक खाना गायब हो रहा है। खाने के तेल के भाव दो सालों में दोगुना से ज्यादा बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
जनता को महंगे और भूखे रहने वाले दिन नसीब हो रहे
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों का असर प्रत्येक वस्तुओं पर पड़ रहा है। दैनिक इस्तेमाल की चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। अच्छे दिनों की आस में बैठी जनता को महंगे और भूखे रहने वाले दिन नसीब हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि आम जनता को महंगाई से निजात दिलाने के लिए जमीनी प्रयास किए जाएं।