{"_id":"61649f878ebc3e2894535d45","slug":"shiv-sena-expressed-concern-over-terrorist-attacks-by-demonstrating-jammu-city-news-jmu245595129","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में नहीं बनने दिए जाएंगे 1990 जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में नहीं बनने दिए जाएंगे 1990 जैसे हालात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कश्मीर घाटी में गैर मुस्लिमों एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे आंतकवादी
हमलों के विरोध में शिवसेना (बाला साहेब ठाकरे) जम्मू-कश्मीर इकाई ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि इसके आतंकवादियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
इसके साथ ही कश्मीर में हिंदू मुस्लिम अनुपात को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा संख्या में हिंदुओं विशेषकर शिव सैनिकों को कश्मीर में जमीन खरीदने के लिए आगे आने का आग्रह किया गया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व में भारी संख्या में उपस्थित शिव सैनिकों ने कश्मीर में अल्पसंख्यकों पर जारी आंतकवादी हमलों पर कड़ी निंदा की।
साहनी ने कहा कि किसी भी कीमत पर 1990 जैसे हालात नहीं आने दिए जाएंगे। पिछले सात दिनों में सात अल्पसंख्यकों बेगुनाहों की हत्या कर रहे हैं। मोदी सरकार को अमेरिका से सीख लेने की जरूरत है। 9-11 के हमले के बाद अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन समेत अपने हर दुश्मन को घर में घुसकर मारा है। समय आ चुका है कि केंद्र सरकार पाकिस्तान को कश्मीर में नापाक हरकतों को लेकर सबक सिखाए। इस मौके पर सचिव परवीन गुप्ता, गीता लखोत्रा, अध्यक्ष युवा बिन्नी महाजन, बलबीर सिंह, भूरी सिंह, बलबीर सिंह, सुमित, पवन सिंह, रोहित कुमार, अर्जुन कुमार, संजीव सूदन और कई अन्य उपस्थित रहे।