फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shiv mandir damaged in natural electricity

शिव मंदिर पर बिजली गिरी, 6 घरों को नुकसान

Sat, 02 Aug 2014 02:38 PM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
shiv mandir damaged in natural electricity

जम्मू के कासिम नगर में बिजली गिरने एक मंदिर सहित छह घर क्षतिग्रस्त हो गए। मंदिर की गुंबद और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, घरों में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण खराब हो गए हैं।

विज्ञापन


स्थित शिव मंदिर पर वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे बिजली गिर गई। हालांकि, गुंबद और दीवारों के अलावा मूर्ति या शिवलिंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

मंदिर के साथ सटे मोहल्ले में रहने वाले गुरचरण सिंह ने बताया कि तेज आवाज के साथ मंदिर पर बिजली गिरी। उन्हें लगा कि घर के पास कोई विस्फोट हो गया है।

विज्ञापन

तेज रोशनी के साथ गिरी बिजली

shiv mandir damaged in natural electricity

थोड़ी देर बाद पता चला कि मंदिर पर आसमानी बिजली गिरी है। रात को नुकसान का पता नहीं चला, लेकिन सुबह देखा तो गुम्बद और दीवारों को नुकसान पहुंचा है। मोहल्ले के ही शशि का कहना है कि तेज रोशनी के साथ मंदिर पर बिजली गिरी।

गौरतलब है कि रात झमाझम बारिश हुई। यहां बिजली गिरने से छह घरों में पंखे तथा टीवी जल गए। बिजली ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। मोहल्ले के सतपाल के घर की टीन वाली छत को नुकसान पहुंचा है।

कई घरों के टीवी भी जले

shiv mandir damaged in natural electricity

कई घरों के टीवी तथा पंखे भी जल गए। द्वारिकानाथ के घर में चल रहा टीवी जल गया, जबकि गठूराम के घर में बिजली की सप्लाई बंद हो गई। मदनलाल का टीवी भी जल गया। मोहल्ले के ही अशोक के घर में टीवी तथा दो पंखे जल गए।

रमेश के घर में भी इलेक्ट्रानिक सामान को नुकसान पहुंचा है। बिजली गिरने से शिवमंदिर के गुंबद को हुए नुकसान के कारण पड़ोसी सतपाल की छत पर भी मलबा गिरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed