फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shift government to jammu LA

जम्मू में लगाया जाए श्रीनगर का दरबार

Sat, 13 Sep 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sat, 13 Sep 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
shift government to jammu LA

पैंथर्स पार्टी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कश्मीर के बदले जम्मू में दरबार लगाकर राहत कार्यों में तेजी लाए जाने की मांग की है। विधायक ने दूरदराज प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान बताया कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है, जिसे मुख्यमंत्री भी कबूल करते हैं।

विज्ञापन


श्रीनगर में हालात ऐसे नहीं हैं कि दरबार चलाया जा सके। दरबार को तुरंत जम्मू में शिफ्ट किए जाने की मांग करते हुए विधायक ने कहा कि इससे राहत कार्यों में तेजी आ सकेगी। सरकार ठीक तरीके से काम करेगी और प्रशासनिक व्यवस्था ठीक होगी। आम लोगों को राहत देने में परेशानी है। मंत्री व नौकरशाह जम्मू से सरकार चला सकते हैं। मुख्यमंत्री और अन्य सभी मंत्री व नौकरशाही लोगों के पुनर्वास का कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र सुनाड़ी, दरतयान का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उनके अनुसार जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली गैर जिम्मेदाराना लग रही है। आम लोगों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही। उन्होंने मांग की है कि राहत बांटने में जम्मू में कश्मीर में भेदभाव नहीं किया जाए। नुकसान का सही आंकलन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed