{"_id":"57c9209d4f1c1b660b2cb876","slug":"sheikh-abdullah-s-daughter-asked-to-appear-in-bsnl-office-for-sim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शेख अब्दुल्ला की बेटी को सिम के लिए BSNL ने बुलाया ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेख अब्दुल्ला की बेटी को सिम के लिए BSNL ने बुलाया ऑफिस
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की 81 वर्षीय बेटी बेगम खालिदा शाह को बीएसएनएल ने सिम देने से इनकार कर दिया है।
बीएसएनएल अधिकारियों ने उनसे सिम लेने के लिए बीएसएनएल ऑफिस आने को कहा है। बेगम खालिदा के पति स्वर्गीय जीएम शाह भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
दरअसल कश्मीर में हिंसा के बाद से निजी मोबाइल कंपनियों की सेवाओं पर सरकार ने रोक लगा दी है। इस दौरान बीएसएनएल के पोस्टपेड सिम ही घाटी में चल रहे हैं।
बेगम खालिदा और उनके बेटे मुजफ्फर शाह ने बीएसएनएल के सिम के लिए श्रीनगर में एक महीने पहले अर्जी दी थी, लेकिन इन दिनों घाटी में बीएसएनएल की मांग काफी बढ़ गई है जिस वजह से सिम की कमी हो गई और उन्हें सिम नहीं मिल पाया।

बीएसएनएल अधिकारी दे रहे नियमों का हवाला
घाटी में हिंसा के चलते मोबाइल सेवा प्रभावित
- फोटो : PTI
महीने भर के इंतजार के बाद जब उन्हें सिम नहीं मिला तो उन्होंने अपने दस्तावेज जम्मू बीएसएनएल आफिस भेजे। मुजफ्फर शाह ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि उनको तो सिम मिल गया लेकिन उनकी 81 वर्षीय मां को अधिकारी बीएसएनएल ऑफिस आने के लिए कह रहे हैं।
इस उम्र और घाटी के मौजूदा हालात में उनका जम्मू बीएसएनएल ऑफिस जाना संभव नहीं है। मामले में नेशनल कांफ्रेंस के नेता का कहना है कि कश्मीर हिंसा के बीच पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी को सिम नहीं दिए जाने का मामला बहुत ही शर्मनाक है।
वहीं बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि राज्य में सुरक्षा की दृष्टि से सिम लेने वाले शख्स को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। नियमों की वजह से बेगम खालिदा को आफिस आने को कहा गया। जल्द ही वे मामले की जांच करके उन्हें सिम उपलब्ध करवाएंगे।