फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shehnai will not resonate in Jammu Kashmir till April 30, Manglik work also stopped

जम्मू-कश्मीर: अब तीस अप्रैल तक नहीं गूंजेगी शहनाई, मांगलिक कार्य भी बंद, पश्चिम में अस्त हो गया गुरु तारा

Thu, 30 Mar 2023 07:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 07:59 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु और शुक्र तारा उदय होने पर ही मांगलिक कार्य और विवाह होते हैं। ऐसे में अब 30 अप्रैल के बाद ये शुभ कार्य होंगे।

विज्ञापन
Shehnai will not resonate in Jammu Kashmir till April 30, Manglik work also stopped
मांगलिक कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 31 मार्च से 30 अप्रैल तक न शहनाई गूंजेगी और न ही मांगलिक कार्य होंगे। 30 मार्च को सुबह 6:24 बजे पश्चिम में गुरु तारा अस्त हो गया। 30 अप्रैल रविवार सुबह 3:19 बजे गुरु तारा पूर्व में उदय होगा।

विज्ञापन


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु और शुक्र तारा उदय होने पर ही मांगलिक कार्य और विवाह होते हैं। ऐसे में अब 30 अप्रैल के बाद ये शुभ कार्य होंगे। महंत रोहित शास्त्री के अनुसार तारा उदय होने के बाद विवाह का पहला मुहूर्त दो मई को है।
विज्ञापन


खगोल के मुताबिक सूर्य पृथ्वी के सबसे नजदीक का तारा है जो अपने ही प्रकाश से चमकता है। अन्य ग्रह सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशित होते हैं। भारतीय ज्योतिष में गुरु एवं शुक्र ग्रह को तारा माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 अप्रैल के बाद विवाह मुहूर्त

  • मई में ये तिथियां हैं: 2, 3, 10, 11, 12, 13, 16, 20, 21, 22, 26, 27, 28, 29, 30 और 31 मई
  • जून में : 1, 3, 5, 6, 7, 8, 11, 12, 13, 23, 26, 27 और 30 जून
  • जुलाई में : 1, 2, 3, 6, 9,10,13 और 14 जुलाई
  • अगस्त में : 24, 26, 28 और 29 अगस्त
  • सितंबर में : 6, 7, 8, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26
  • अक्तूबर में: 18, 19, 20, 21, 22, 23 और 26
  • नवंबर में: 1, 6, 7, 9, 10, 14, 18, 19, 22, 23, 27, 28,29, नवंबर
  • दिसंबर : 7 और 8 दिसंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed