फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shaukat moved to delhi ?for lie detector test

लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए दिल्ली ले जाया गया शौकत

Mon, 07 Sep 2015 09:55 AM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
shaukat moved to delhi ?for lie detector test

उधमपुर में बीएसएफ हमले में आतंकियों की मदद करने वाले ड्राइवर शौकत अहमद भट (निवासी पुलवामा) को नेशनल इंवस्टिगेशन टीम (एनआईए) दिल्ली ले गई। जहां उसकी वैज्ञानिक तरीके से ‘ब्रेन मैपिंग’ और ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ होगा।

विज्ञापन


शौकत को एनआईए की विशेष अदालत में पेश करने के बाद राष्ट्रीय एजेंसी ने उसे 14 दिनों के रिमांड पर लिया है। पहले उसे शुक्रवार को नई दिल्ली ले जाया जाना था, लेकिन अंतिम समय में इरादा बदल दिया गया। बताया जाता है कि उसे विशेष विमान से नई दिल्ली ले जाया गया है।
विज्ञापन


उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर हमले के षड्यंत्र में शामिल लश्कर के ओवरग्राउंड वर्कर को कश्मीर घाटी के पुलवामा से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसे एनआईए को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौकत पर ये हैं आरोप

shaukat moved to delhi ?for lie detector test

36 वर्षीय शौकत पर आरोप है कि जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने वाले चार आतंकियों को वह कश्मीर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक वाहन में लेकर गया था। नावेद से पूछताछ के आधार पर शौकत को गिरफ्तार किया गया था।

लश्कर के चार आतंकियों मोहम्मद नावेद याकूब (बाद में जिंदा पकड़ा गया), झाड़गाम उर्फ मोहम्मद भाई, ओकासा और मोहम्मद नोमान उर्फ मोमिन को घुसपैठ के बाद शौकत बारामुला के बाबा रेशी से दक्षिण कश्मीर ले गया था।

उसके बाद आतंकियों का दल दो हिस्सों में बंट गया। एक ग्रुप ने पांच अगस्त को उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर हमला किया था। इसमें नावेद को जिंदा पकड़ लिया गया था, जबकि मोमिन मुठभेड़ में मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed