फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shatdown

आज से कई इलाकों में घंटों प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
shatdown
जम्मू। मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते रविवार को संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस संबंध में शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर (वितरण) जेपीडीसीएल जम्मू के अनुसार टांडा, मैरा माद्रेयां, बाली गुलाबा, चौकी चौरा, ज्यौ्िड़यांस सोगाल भलवाल, रख मुट्ठी, बुरमाल, अखनूर, शहर, सुंगल समाह और साथ लगते इलाकों में 20 फरवरी को सुबह 10 से शाम 3 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रखी जाएगी। इसी तरह रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सैनिक कालोनी, चुआदी, जोधामल स्कूल और साथ लगते इलाकों, बिलावर, परनाला और साथ लगते इलाकों में 20, 22, 24 और 26 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक डिंगाअंब, काटली, रामकोट, नगरोटा गुजरू, गुढ़ा कलियाल और साथ लगते इलाकों, रविवार को ही सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी सिकाप क्षेत्र, सीटीएम, कोहिनूर, बालाजी इंडस्ट्री के अलावा रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक कर्ण नगर, पंजतीर्थी और साथलगते इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। रविवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चौधरी लेन, शिवालिक पूरम, चिनौर, बनतालाब, सीआरपीएफ कैंप और साथ लगते इलाकों में बिजली ठप रहेगी। 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ठठर, पूजा कालोनी, रेडियो स्टेशन, केरन, चिनौर, स्वर्ण कालोनी और साथ लगते इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इसी तरह 21, 23, 25 और 27 फरवरी को नानन, बरनोटी और साथ लगते इलाकों, 21 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक कृष्णा नगर, चांद नगर, ज्यूल, विनायक बाजार, पीएचई कंपनी बाग, एमए स्टेडियम, जम्मू क्लब और साथ लगते इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक गूल, संगलदान, ठठराका आदि इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। 21 फरवरी को सुबह 11 से 12 बजे तक गांधीनगर, अकाफ मार्केट और साथलगते इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इसके अलावा अन्य कई क्षेत्रों में भी आगामी दिनों में घंटों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed