{"_id":"6324c393302c801b2a6ed236","slug":"shanti-yatra-reasi-news-jmu268127676","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान
विज्ञापन
भारख स्कूल के विद्घार्थी पौनी के विद्घार्थी को शांति यात्रा की मशाल को सौंपते हुए।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। राजोरी के विभिन्न स्कूलों से गुजर कर शुक्रवार को शांति यात्रा की मशाल तहसील मुख्यालय पौनी पहुंची। यहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों व लोगों ने उसका स्वागत किया। पौनी में शांति यात्रा के पहुंचने पर वहां से महात्मा गांधी का भेष धारण कर आए विद्यार्थी ने हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को मशाल सौंपी। इस दौरान सभी को गांधी के बताए अहिंसा के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया गया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी सुनीता बाली ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी की सोच के बारे में बताया। मौके पर जोनल शिक्षा अधिकारी जतिंदर देव बख्शी, प्रिंसिपल सूरज प्रकाश खजूरिया, जिला समन्वयक अंकिता खजूरिया, जोनल कल्चर इंचार्ज जोन पौनी वर्षा खत्री, डीडीसी रीता शर्मा, सरपंच संजीव कुमार, सरपंच प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। पौनी से शांति यात्रा धनुआ गांव के स्थानीय सरकारी स्कूल में पहुंची।
दोपहर बाद शांति यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची, जहां जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उसका स्वागत किया। शाम को यात्रा को कटड़ा के लिए रवाना किया गया। यात्रा को जिले के अंतिम छोर पर स्थित पैंथल तक भेजा जाएगा, जहां से यात्रा उधमपुर जिले में प्रवेश करेगी।