फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shambhu temple in Jammu attacked, Curfew imposed in Janipur

जम्मूः मंदिर में तोड़फोड़ पर बवाल, उत्तेजित भीड़ ने स्कूल बसों समेत कई वाहन फूंके, तनाव

Wed, 15 Jun 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 15 Jun 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
 shambhu temple in Jammu attacked, Curfew imposed in Janipur
- फोटो : Amar Ujala

 शहर के जानीपुर इलाके में स्थित आपशंभु मंदिर में तोड़फोड़ की वारदात के विरोध में देर शाम को शुरू हुआ बवाल देखते ही देखते बेकाबू हो गया। शिकायतकर्ता के साथ पुलिस की मारपीट के आरोप ने बवाल को और भड़का दिया। गुस्साए युवाओं की भीड़ ने थाने पर धावा बोल दिया। जमकर पथराव किया। थाने के निकट सड़क किनारे खड़ी दो बसों, दो पुरानी कारों और एक स्कूटी को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। डिवाइडर पर लगे ट्री गार्ड और ट्रैफिक सिग्नल की लाइटें भी तोड़ दीं।

विज्ञापन


भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर जमकर डंडे बरसाए। बेकाबू भीड़ पर आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस और भीड़ के बीच हुए हिंसक टकराव में प्रदर्शनकारी, पत्रकार और पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इस बीच मंदिर में तोड़फोड़ की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना शाम छह बजे शुरू हुई थी। पांच घंटे से भी अधिक समय तक चले घमासान के दौरान पुलिस बिलकुल बेबस नजर आई। इस दौरान आसपास के इलाकों में वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी गई। पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पिटाई से बुरी तरह जख्मी एक युवक को कुछ पुलिसकर्मी उठाकर ले गए। उसे कहां ले जाया गया, यह पता नहीं चल सका है। आपशंभु मंदिर में डोडा के बताए जा रहे एक युवक ने तोड़फोड़ कर दी।

भीड़ ने सडक़ पर टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन करते हुए पूरे थाने को घेर लिया

 shambhu temple in Jammu attacked, Curfew imposed in Janipur

 घटना के शिकायतकर्ता संजय शर्मा के अनुसार वह जब इस मामले की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचा तो शिकायत का संज्ञान लेने के बजाए पुलिस के एक अधिकारी ने उसे ही पीट दिया। मंदिर से तोड़फोड़ की खबर सुनकर थाने के पास जमा हुई युवाओं की भीड़ और भड़क गई। पहले आरोपी को भीड़ के हवाले करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी को भी उनके सुपुर्द करने की मांग करना शुरू कर दी।

रात करीब आठ बजे थाने के पास ही खड़ी एक बस में भीड़ ने आग लगा दी। अब तक पुलिस मामले में हस्तक्षेप करने से बचती रही। इस बीच दूसरी बस भी आग के हवाले कर दी गई।

साढ़े नौ बजे डीसी और एसएसपी समेत पुलिस और प्रशासन के तमाम आला अफसर थाने के बाहर पहुंचे तो भीड़ के तेवर और उग्र होने लगे। भीड़ ने इन पर भी पत्थर फेंके। 

पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज

 shambhu temple in Jammu attacked, Curfew imposed in Janipur

बेकाबू भीड़ जब काबू से बाहर होती नजर आई तो थाने के भीतर से निकले पुलिस कर्मियों के बड़े दल ने ताबड़तोड़ लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दौरान गलियों से पुलिस पर पथराव जारी रहा। सड़क किनारे खड़ी दर्जनों बाइकों को पुलिस ने लाठियों से तोड़ डाला।

पुलिस टीमों ने मुख्य सड़क सहित गलियों में युवाओं की धरपकड़ करते हुए दर्जनों युवाओं को हिरासत में ले लिया। एसएसपी डा. सुनील गुप्ता ने कहा घटना पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लिया। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

भीड़ फिर भी आपे से बाहर होती रही। डीसी जम्मू सिमरनदीप सिंह ने लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि आरोपी को पीएसए लगाकर कोट भलवाल शिफ्ट किया जा रहा है। मारपीट के आरोप में एक एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। देर रात साढ़े ग्यारह बजे तक हालात तनावपूर्ण ही बने हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed