शंभू मंदिर में होंगे बाबा ‘बर्फानी’ के दर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के लोगों को अब बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन जैसा अनुभव कसबे के वार्ड नंबर नौ में स्थित आप शंभू महादेव मंदिर में ही मिल जाएगा। कश्मीर में स्थित बाबा अमरनाथ बर्फानी की तरह ही दिखने वाला एक शिवलिंग मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
यह शिवलिंग सफेद मार्बल से बना होगा। इसके अलावा मंदिर के भीतर बने हुए छोटे-छोटे अलग-अलग मंदिरों में भगवान श्री गणेश के साथ ही संपूर्ण शिव परिवार के अलावा मां दुर्गा और संतोषी माता की मूर्तियां भी स्थापित की जाएगी।
19 तारीख शुक्रवार को धार्मिक आयोजन के साथ शिवलिंग और मूर्तियों की स्थापना होगी, जिसके लिए आज बुधवार को मूर्ति जल यात्रा को निकाला जाएगा, वहीं कल वीरवार को इनको जीवनदान दिया जाएगा।
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा ने निर्माण करवाया
शुक्रवार को मंदिर परिसर में हवन तथा पूजन करते हुए इसमें मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। वहीं पूर्णाहुति भी दी जाएगी। विशाल भंडारा लगाया जाएगा। गौरतलब है कि महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा के द्वारा करवाया जा रहा है।
इसके तहत मंदिर को पूरी तरह से सफेद मार्बल लगा कर तैयार तो किया ही गया। इसके अलावा उसके बाहरी हिस्से में पार्क आदि बनाया गया है। स्थानीय लोगों में आप शंभू महादेव मंदिर के लिए काफी आस्था है।
यहां पर आए दिन माथा टेकने के लिए लोगों की भीड़ तो उमड़ती ही है, वहीं इसके अलावा महाशिवरात्रि के साथ ही बैसाखी पर मेले का आयोजन भी किया जाता है। समय-समय पर भंडारे का आयोजन भी होता रहता है।