फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shahira wasim from burhan wani's villege topped board examinations

आतंकी बुरहान के गांव की कश्मीर टॉपर बेटी से मिलिए, गर्व होगा

Sat, 04 Feb 2017 11:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 04 Feb 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
shahira wasim from burhan wani's villege topped board examinations
शाहिरा - फोटो : ANI

घाटी में आतंकी बुरहान को आईकॉन मानने वालों के मुंह पर त्राल की एक बेटी ने करारा चांटा जड़ा है। जिस स्कूल से तालीम हासिल करने वाले बुरहान ने आतंक का दामन थामा, उसी स्कूल की शाहिरा ने इंटर की परीक्षा में 99 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल कर यह साबित किया कि बेटियां किसी भी मामले में बेटों से पीछे नहीं हैं।

विज्ञापन


वह भी तब जब बुरहान की मौत के बाद घाटी में सामान्य हालात नहीं थे। मुश्किल हालातों में भी मेहनत और बेशुमार हिम्मत से शाहिरा ने 500 में से 498 अंक हासिल किए।  अपनी सफलता पर खुशी का इजहार करती हुईं शाहिरा कहती हैं कि वह मेडिकल की तैयारियां कर रही हैं।
विज्ञापन


इसके लिए वह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली नेशनल इंट्रेस इलिजिबिलिटी टेस्ट (नीट) की तैयारियों में जुटी हुई हैं। उम्मीद है कि वह इस परीक्षा में सफल होंगी और पीड़ित मानवता की सेवा का मूल मंत्र साकार कर सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा के कठिन हालातों में भी नहीं हारी हिम्मत

shahira wasim from burhan wani's villege topped board examinations
अपने परिवार के साथ शाहिरा - फोटो : ANI

कहा कि उन्होंने मुश्किल हालात में भी हिम्मत नहीं हारी। घाटी में जब हिंसा का दौर चल रहा था तो वह पढ़ाई पूरा न होने से विचलित थीं। फिर भी वह इस मुश्किल हालात में नियमित रूप से परीक्षा की तैयारियों में जुटी रहीं।

अपनी सफलता के लिए वह स्कूल के अध्यापकों तथा पिता को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहती हैं कि उनके मार्गदर्शन से ही सब कुछ संभव हो सका है। शाहिरा के पिता का कहना है कि उन्होंने हमेशा बेटी को मेहनत से पढ़ाई करने और समय के प्रति पाबंद रहने की सलाह दी है।

वह चाहते हैं कि उनकी बेटी भविष्य में भी कामयाबी हासिल करे। बुरहान के पिता मुजफ्फर वानी ने शाहिरा को सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा है कि वह हर वक्त चाहते हैं कि बच्चे पढ़-लिखकर पढ़ाई के क्षेत्र में नाम रोशन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed