फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shah said, completely end the terrorist-separatist eco-system

Shah Visit JK: आतंकवादी-अलगाववादी इको सिस्टम को पूरी तरह करें समाप्त, गृहमंत्री ने की कश्मीर में सुरक्षा बैठक

Thu, 06 Oct 2022 01:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 01:28 AM IST
सार

शाह ने जम्मू कश्मीर को हिंसा से मुक्त रखने और कानून का शासन बहाल करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू कश्मीर प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा यूएपीए के तहत दर्ज मामलों की भी समीक्षा की गई और इस बात पर जोर दिया गया कि जांच समय पर और प्रभावी होनी चाहिए।
 

विज्ञापन
Shah said, completely end the terrorist-separatist eco-system
गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर में सुरक्षा बैठक लेते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को श्रीनगर में उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी की भलाई के लिए आतंकवादी-अलगाववादी अभियान को सहायता, बढ़ावा देने और टेरर इको-सिस्टम को पूरी तरह से समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन


कहा कि आतंकवादियों और अलगाववादियों का शून्य भय सुनिश्चित करना है। इसके लिए सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करना होगा। बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार, सेना, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

 
शाह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समृद्ध और शांतिपूर्ण जम्मू-कश्मीर के स्वप्न को पूरा करने के लिए समन्वित आतंकवाद विरोधी अभियान को सक्रिय रूप से संचालित करें। उन्होंने जम्मू कश्मीर को हिंसा से मुक्त रखने और कानून का शासन बहाल करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू कश्मीर प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जम्मू कश्मीर में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति अभूतपूर्व उत्साह का एक नया स्तर देखा गया। उन्होंने सुरक्षा ग्रिड के कामकाज की समीक्षा की और पिछली बैठकों में सुरक्षा एजेंडा के विभिन्न मदों में हुई प्रगति की समीक्षा की ताकि आतंकवाद की घटनाओं को कम किया जा सके।

सिस्टम पर अलगाववादी नेटवर्क के प्रभाव को समाप्त किया जा सके। उन्होंने सुरक्षा बलों और पुलिस से आतंकवाद का सफ ाया करने के लिए कुशल और सुनियोजित आतंकवाद विरोधी अभियानों के माध्यम से समन्वित प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

यूएपीए में दर्ज मामलों की समीक्षा

बैठक में यूएपीए के तहत दर्ज मामलों की भी समीक्षा की गई और इस बात पर जोर दिया गया कि जांच समय पर और प्रभावी होनी चाहिए। साथ ही संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के लिए क्षमताओं में सुधार पर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed