फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shah Faesal Steps Down as JKPM President, Current VP Feroze Peerzada Is Appointed New President

जेकेपीएम के अध्यक्ष पद से हटाए गए फैसल, पढ़ें यूपीएससी टॉपर से लेकर शाह का अब तक का सफरनामा

Mon, 10 Aug 2020 04:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 Aug 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Shah Faesal Steps Down as JKPM President, Current VP Feroze Peerzada Is Appointed New President
पूर्व नौकर शाह फैसल, फाइल फोटो

पूर्व नौकरशाह फैसल को पीपुल्स मूवमेंट पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। फिरोज पीरजादा को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। फिरोज वर्तमान में पार्टी उपाध्यक्ष थे। ऑनलाइन बैठक के माध्यम से जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) की राज्य कार्यकारी समिति ने आज राज्य में चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की।

विज्ञापन


इसी बैठक में शाह फैसल द्वारा उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने के अनुरोध पर चर्चा की गई। शाह फैसल ने राज्य के कार्यकारी सदस्यों को सूचित किया था कि वह राजनीतिक गतिविधियों को जारी रखने की स्थिति में नहीं हैं और संगठन की जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं।
विज्ञापन


उनके इस अनुरोध को ध्यान में रखते हुए उनको पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने शाह फैसल के अब तक के योगदान को सराहा और उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में फिरोज पीरजादा को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं समिति ने अध्यक्ष जावेद मुस्तफा मीर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरने वाले पूर्व नौकरशाह फैसल ने रविवार को अपने ट्विटर परिचय में लिखे जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के अध्यक्ष के पदनाम को हटा दिया था। वहीं अब एक बार फिर उनके प्रशासनिक सेवा में लौटने के कयास लगाए जाने लगे हैं। शाह ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद इस पार्टी का गठन किया था।


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर की वो जगह जहां दफन हैं जहांगीर की आंतें, जबकि बाकी शरीर लाहौर में दफनाया गया



वर्ष 2010 में शाह फैसल ने यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया था। सिविल सर्विस ज्वाइन करने के बाद वर्ष 2019 में उन्होंने इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरने का मन बनाया और जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट नाम से एक राजनीति तंजीम का गठन किया था। 

पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद 14 अगस्त 2019 को फैसल को दिल्ली हवाई अड्डे पर विदेश जाते समय हिरासत में ले लिया गया था। वहां से श्रीनगर ला कर एमएलए हॉस्टल में रखा गया था। इसके बाद 15 फरवरी 2020 को उन पर पीएसए की कार्रवाई की गई थी। वहीं 3 जून 2020 को उन्हें पीएसए से मुक्त कर दिया गया था।

यह भी पढ़ेंः जन्नत को जहन्नुम बनाने की साजिश रच रहे आतंकी, नेताओं पर हमलों के बीच भाजपा को आठ झटके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed