{"_id":"626a87246a08d12d147df9a7","slug":"shah-faesal-rejoin-govt-job-waiting-for-posting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shah Faesal Rejoin Job: शाह फैसल ने फिर ज्वाइन की नौकरी, कहा- मैं अपनी गलतियों को दुरुस्त करूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shah Faesal Rejoin Job: शाह फैसल ने फिर ज्वाइन की नौकरी, कहा- मैं अपनी गलतियों को दुरुस्त करूंगा
Thu, 28 Apr 2022 05:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 28 Apr 2022 05:53 PM IST
सार
शाह फैसल ने फिर प्रशासनिक सेवा ज्वाइन कर ली है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल फिर से सेवा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
shah faesal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने फिर प्रशासनिक सेवा ज्वाइन कर ली है और अब वह पोस्टिंग के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले बुधवार को शाह फैसल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर राजनीति छोड़ फिर से प्रशासनिक सेवा में आने के संकेत दिए थे। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल फिर से सेवा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फैसल का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था। फैसल की सेवाओं को जम्मू-कश्मीर के सामान्य प्रशासन विभाग के निपटान में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा, 'वह पोस्टिंग के आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'
विज्ञापन
वहीं, बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहले यूपीएससी टॉपर रहे शाह फैसल ने ट्वीट में लिखा था, 'मेरे जीवन के आठ महीनों (जनवरी 2019-अगस्त 2019) में एक कल्पना का पीछा करते हुए मैंने लगभग वह सब कुछ खो दिया, जो मैंने वर्षों में बनाया था। काम, दोस्त, प्रतिष्ठा और सबकी सद्भावना खो दी, लेकिन मैंने उम्मीद नहीं खोई। मेरे आदर्शवाद ने मुझे निराश किया, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा है कि मैं अपने द्वारा की गई गलतियों को दुरुस्त करूंगा। जीवन में मुझे एक और मौका मिलेगा। उन आठ माहों की यादों का एक हिस्सा मिट चुका है और मैं उस विरासत को पूरी तरह मिटाना चाहता हूं। इसका बहुत कुछ हिस्सा पहले ही खत्म हो गया है। मैं सब कुछ फिर से शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
शाह फैसल ने 2009 में यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने देश में बढ़ती कथित 'असहिष्णुता' को लेकर जनवरी 2019 में सरकारी नौकरी छोड़ दी थी और राजनीति के मैदान में आ गए थे। मार्च 2019 में शाह फैजल ने अपनी खुद की पार्टी 'जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट' बनाई थी। फैसल ने उस वक्त अपने गृह राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की भी मंशा जताई थी।
अपने ट्वीट में फैसल ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह आगे क्या करने वाले हैं और उन्हें कौन-सा व कहां मौका मिलने वाला है, लेकिन बीते एक साल से उन्हें लेकर अटकलें चल रही हैं। माना जा रहा है कि वे या तो आईएएस सेवा में बहाल होंगे या उन्हें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का सलाहकार बनाया जाएगा।