फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   several units of gmc submerged

GMC के कई यूनिट जलमग्न, लीकेज से लोग परेशान

Sat, 04 Oct 2014 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 04 Oct 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
several units of gmc submerged

जीएमसी में लीकेज की समस्या बढ़ने से कई यूनिट जलमग्न हो रहे हैं। छतों से लगातार टपक रहे पानी से दुर्गंध का आलम है। यही नहीं ग्राउंड लेबल पर छतों से पानी आने से ऊपर पूरी इमारत कमजोर पड़ रही है। ग्राउंड स्तर पर ब्लाक पाइपों को दुरुस्त बनाने के लिए कुछ खास नहीं किया गया है।

विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि पहले फ्लोर पर सेंट्रल स्टरलाइजेशन सप्लाई विभाग से सभी महत्वपूर्ण यूनिटों को स्टरलाइज सप्लाई की जाती है लेकिन यह यूनिट भी दूषित पानी में डूबी रहती है, जिससे सफाई का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में स्थापित लांडरी यूनिट की सबसे खराब हालत है। यूनिट में लगातार छतों से दूषित पानी का रिसाव हो रहा है। हालत यह है कि यूनिट में मशीनों को पानी से बचाने के लिए पालीथिन और दूसरी चीजों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग सभी छतों से पानी की लीकेज होने से दीवारों और ग्राउंड स्तर पर शार्ट सर्किट होने की आशंका भी बनी रहती है लेकिन अस्पताल प्रशासन को इससे कोई लेना-देना नहीं है। इससे ऊपर वाले यूनिट सेंट्रल स्टरलाइजेशन सप्लाई विभाग की बात करें तो वहां कर्मियों को सुबह आकर सबसे पहले यूनिट से दूषित पानी को बाहर निकालने का काम करना पड़ता है।

अस्पताल में आपरेशन थियेटर, इमरजेंसी और अन्य दूसरी महत्वपूर्ण यूनिटों में यहीं से स्टरलाइज होकर सामान की सप्लाई होती है। लेकिन कॉरिडोर से अक्सर बाहर सामान ले जाते समय उस पर छतों से लीकेज हो रहा दूषित पानी गिरता रहता है।


अब सवाल यह उठता है कि ग्राउंड स्तर पर छतों से लगातार हो रही लीकेज से इमारत भविष्य में कितनी मजबूत रहेगी। यही हाल ग्राउंड लेबल पर स्थापित कैंसर यूनिट का भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed