फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Several feared dead in road accident at Zojila pass ganderbal jammu kashmir

Srinagar Leh Highway: जोजिला दर्रे पर दो दिन बाद फिर सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत की खबर

Thu, 07 Dec 2023 05:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 05:21 PM IST
सार

जोजिला दर्रे के पास दो दिन बाद गुरुवार को फिर सड़क हादसा हो गया। यहां एक वाहन यहां अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Several feared dead in road accident at Zojila pass ganderbal jammu kashmir
demo pic

विस्तार

कश्मीर घाटी के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे के पास दो दिन बाद गुरुवार को फिर सड़क हादसा हो गया। यहां एक वाहन यहां अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। मौके पर बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन

 

इससे पहले मंगलवार को भी जोजिला दर्रे के पास सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों के एक दल को ले जा रही कैब (जेके 04सी/5801) मंगलवार बर्फ पर फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मरने वालों में कैब का चालक भी शामिल था। ये सभी पर्यटक केरल के पलक्कड़ जिले के रहने वाले थे। घायलों को सोनमर्ग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed