फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   seven phase of jammu kashmir panchayat election 2018

J&K: पंचायत चुनाव-सातवें चरण में 75.3 फीसदी मतदान, मेंढर में हिंसक झड़प, 12 घायल

Tue, 04 Dec 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 04 Dec 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
seven phase of jammu kashmir panchayat election 2018
पंचायत चुनाव के सातवें चरण में मतदान के दौरान जिला पुंछ के मेंढर क्षेत्र में प्रत्याशियों के समर्थकों में बीच हुई हिंसक झड़पों में 12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों उपचार के लिए राजोरी रेफर किया गया। राजोरी के बुद्धल ब्लाक की समोट पंचायत में 2 वार्डों में बैलट बदलने की गड़बड़ी को देखते हुए पंच के लिए चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। दोनों वार्डों में चुनाव 8 दिसंबर को होंगे। पंचायत चुनाव के सातवें चरण में मंगलवार को राज्य में 75.3 प्रतिशत मतदान हुआ।  
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी जम्मू-कश्मीर शालीन काबरा के मुताबिक कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जम्मू संभाग में 84.8 प्रतिशत और कश्मीर संभाग में 30.3 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला स्तर पर कुपवाड़ा में 45 प्रतिशत, बांडीपोरा 25.2 प्रतिशत, बारामुला में 17.8 प्रतिशत, गांदरबल में 30.9 प्रतिशत, बडगाम में 13.1 प्रतिशत, अनंतनाग में 15.5 प्रतिशत, रामबन में 83.0 प्रतिशत, रियासी में 86.7 प्रतिशत, सांबा में 85.5 प्रतिशत, जम्मू में 83.7 प्रतिशत, राजोरी में 84 प्रतिशत और पुंछ 86.6 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन


इससे पहले चरण में 74.1 फीसदी, दूसरे चरण में 71.1 फीसदी, तीसरे चरण में 75.2 फीसदी, चौथे चरण में 71.3 फीसदी, पांचवें चरण में 71.1 फीसदी और छठे चरण में बंपर 76.9 फीसदी वोटिंग हुई थी। पंचायत चुनाव में वोटरों ने खुलकर रुझान दिखाया है। इससे पंचायतों को सशक्त होने में मदद मिलेगी। चुनावों के बाद पंचायतों के विकास को नई गति मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सांबा के पोलिंग स्टेशनों का जायजा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी जम्मू-कश्मीर शालीन काबरा ने सातवें चरण के चुनाव के दौरान ब्लाक सांबा और नड के पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने गवर्नमेंट हाई स्कूल कटली का दौरा किया। पंचायत कटली, दयानी, अंब तेली और रामनगर में चुनाव हुआ। उन्होंने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सांबा जिला प्रशासन की प्रशंसा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed