फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   seven people injured in a landslide at vaishno devi

वैष्णो देवी मार्ग में भूस्खलन, सात लोग घायल

Sun, 17 Aug 2014 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 17 Aug 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
seven people injured in a landslide at vaishno devi

वैष्णो देवी में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से रविवार को यात्रा लगभग तीन घंटे तक बाधित रही। जिस कारण से वहीं जाम की स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री दोनों ओर फंसे रहे। सूत्रों के मुताबिक आलोक व्यू पाइंट के पास हलका भूस्खलन हुआ था। जिसमें लगभग सात लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के दिन यात्रियों की संख्या में भारी उछाल हुआ था। शनिवार को भी यही स्थिति रही। इस बीच भारी बारिश भी हुई। इसके कारण शनिवार की शाम आलोक व्यू पाइंट के पास यात्रियों का जमावड़ा लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने संभाली कमान

seven people injured in a landslide at vaishno devi

इसके चलते बाण गंगा और अर्द्धकुंवारी के पास यात्रियों को रोकने के हालात पैदा हो गए। मौके पर श्राइन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान के पहुंच गए।

उन्होंने यात्रा को बहाल करने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे के बाद दोनों ओर आवाजाही संभव हो सकी। दर्शन के लिए जा रहे दिल्ली से आए भूषण बजाज का कहना था कि यात्रा पर जाते वक्त वहां से लौटने वाले यात्रियों ने उन्हें वापस लौट जाने की हिदायत दी।

यात्रियों का कहना था कि आलोक व्यू पाइंट के पास बड़ी संख्या में यात्री एकत्रित हो चुके हैं। उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने वापस लौटना उचित समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed