{"_id":"a1b0eef33625f596ec940d67df9a5c3f","slug":"seven-new-cases-found-of-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के सात और नये मामले बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के सात और नये मामले बढ़े
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Mon, 19 Oct 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का डंक जारी है। जम्मू संभाग में सोमवार को सात नये पाजिटिव मामले आने से अब तक 97 लोग डेंगू से पाजिटिव हो चुके हैं। नये मामलों में चार जम्मू और तीन सांबा से आए। इनमें एक बच्चा, चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार इस सीजन अब तक 555 मरीजों के खून के सैंपल जांच को लिए गए, जिसमें सोमवार तक 97 पाजिटिव हुए हैं।
विज्ञापन
जिला स्तर पर मच्छरों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से पाजिटिव मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
संभाग में जिला स्तर पर जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 55 डेंगू पाजिटिव मामले आए हैं। इसके बाद कठुआ से 21, रियासी से चार, रामबन से एक, सांबा से सात, किश्तवाड़ से एक, राजोरी से दो, उधमपुर से तीन, डोडा से दो और पुंछ से एक मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन