{"_id":"11a6c4a9d36161cd9c6a46fef00c73c3","slug":"setup-box-installation-date-is-31-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 दिसंबर तक सेटअप बाक्स लगवाने के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 दिसंबर तक सेटअप बाक्स लगवाने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 26 Nov 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त जिला उपायुक्त रिफत कोहली ने जम्मू के सभी केबल आपरेटरों के साथ वीरवार को डीसी कार्यालय में बैठक की।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने केबल आपरेटरों को 31 दिसंबर तक सभी केबल कनेक्शनों का डिजिटाइजेशन करने के लिए लोगों के घरों में सेटअप बाक्स लगाने के फैसले को यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं।
ऐसा नहीं होने की स्थिति में मात्र केबल तार के साथ चल रहे केबल कनेक्शन काटने की हिदायतें भी दी गई हैं। जम्मू में 87 हजार लोगों के घरों में केबल देखी जा रही है, जिनमें से पैंसठ फीसदी लोगों के केबल कनेक्शनों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, लेकिन पैंतीस फीसदी केबल कनेक्शन का अभी डिजिटाइजेशन किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
डीसी आफिस में हुई बैठक में डेढ़ दर्जन के करीब अलग-अलग केबल आपरेटर, पुलिस, पोस्ट विभाग, सूचना विभाग और एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।
डीसी आफिस में कई घंटों तक चली बैठक में एडीसी रिफत कोहली ने केबल आपरेटरों को बताया कि सरकार की ओर से हरेक चीज का कंट्रोल अपने हाथ में रखने के लिए यह सब किया जा रहा है, ताकि कोई भी केबल आपरेटरों किसी प्रकार की मनमानी न कर सके।
विज्ञापन
अभी तक अधिकतर लोगों की ओर से बिना सेटअप बाक्स के ही केबल देखी जा रही है, लेकिन 31 दिसंबर के बाद बिना सेटअप बाक्स वाला केबल कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके लिए केबल आपरेटरों की जिम्मेदारी है कि लोगों का जागरूक करके उनके घरों में सेटअप बाक्स लगवाएं।