{"_id":"5957ee1f4f1c1b62248b4bac","slug":"separatists-made-call-of-closure-in-kashmir-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादियों का आज कश्मीर घाटी में बंद का आवाहन, घाटी में संवेदनशील हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादियों का आज कश्मीर घाटी में बंद का आवाहन, घाटी में संवेदनशील हालात
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:30 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान स्थानीय नागरिकों की मौत पर अलगाववादियों ने रविवार को कश्मीर बंद का आवाहन किया है। इसके मद्देनजर श्रीनगर के नौहट्टा, रैनावाड़ी, सफाकदल, क्रालखुर्द, मायसूमा, खानयार समेत कुछ अन्य इलाकों में पाबंदियां लगाई गई हैं।
कश्मीर में रविवार को भी रेल सेवाओं को स्थगित रखा गया है। मुठभेड़ के बाद से ही हाईस्पीड इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हैं। कश्मीर के तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर कई जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस क्रम में दक्षिण कश्मीर के हिस्से में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के तमाम अधिकारी अलगाववादियों की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए हैं। कश्मीर में लगातार जारी तनाव के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।