फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   separatist yasin malik into custody on call of shut down in srinagar jammu kashmir

यासीन मलिक हिरासत में, मीरवाइज नजरबंद, बंद के के आह्वान पर रहे सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Sat, 29 Sep 2018 02:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 29 Sep 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
separatist yasin malik into custody on call of shut down in srinagar jammu kashmir
यासीन मलिक - फोटो : फाइल
अलगाववादियों के आह्वान पर घाटी के कई इलाकों में शुक्रवार को बंद रहा। पुराने शहर में कई जगह पाबंदियां रहीं। जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को हिरासत में लिया गया, जबकि हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को नजरबंद कर लिया गया। हिंसा की आशंका में जगह-जगह सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। बारामुला-बनिहाल के बीच चलने वाली रेल सेवा भी स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन


बंद का आह्वान श्रीनगर के कमरवारी इलाके में वीरवार को मुठभेड़ के दौरान क्रास फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक के मारे जाने के विरोध में किया गया था।

बंद के आह्वान पर सभी दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान, पेट्रोल पंप आदि बंद रहे। सड़कों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी गायब रहा। हालांकि कुछ प्राइवेट वाहन चलते दिखाई दिए। कुछ जगहों पर हल्का पथराव भी हुआ। जहां स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। हिंसा भड़कने के अंदेशे से श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने नहीं दी गई। जामिया मस्जिद की ओर जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए थे और मेन गेट को ताला लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed