अलगाववादी की हड़ताल से लाल चौक समेत कई इलाके बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलगाववादी समर्थक प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष के विरोध में जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अलगाववादी समूहों द्वारा बुलायी गयी हड़ताल का आज यहां ज्यादा असर नहीं दिखा।
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि शहर के मध्य में स्थित लाल चौक पर दुकानें बंद रहीं, लेकिन शहर के ज्यादातर दूसरे हिस्सों में दुकानें खुली रहीं।
फुटपाथ पर दुकानें लगाने वाले और फेरी वाले सामान्य रूप से अपना काम करते रहे और अधिकतर जगहों पर सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से चलता रहा।
पुलिस ने इलाके में आंसू गैस के गोले छोड़े
अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर जिले में सरकारी कार्यालयों और बैंकों में आम दिनों की तरह कामकाज होता रहा। हालांकि हड़ताल के आह्वान को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐहतियाती उपाय के तौर पर शहर के स्कूल बंद रहे।
कल प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष हुआ और इस दौरान यहां के नौहट्टा इलाके में कुछ युवकों ने पाकिस्तान एवं वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के झंडे लहराए। पुलिस ने कहा कि यहां की जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज पूरी होने के बाद कई युवकों ने आजादी और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की और नौहट्टा चौक की तरफ मार्च करने की कोशिश की।
जामिया मस्जिद के प्रबंधन का कहना है कि पुलिस ने इलाके में आंसू गैस के गोले छोड़े, जिनमें से कुछ मस्जिद के भीतर पहुंच गए। हुर्रियत के उदारवादी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने पुलिस पर 26 जून को जामिया मस्जिद इलाके में शुक्रवार की नमाज के दौरान ज्यादती बरतने का आरोप लगाते हुए बंद का आह्वान किया था।