फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   separatist made Hafiz Saeed's agent

'हाफिज सईद के एजेंट बने हैं अलगाववादी'

Wed, 10 Aug 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 10 Aug 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
separatist made Hafiz Saeed's agent
फाइल फोटोः हाफिज सईद लगातार कश्मीर मुद्दे पर बयानबाजी कर रहा है। - फोटो : Getty Images

जगती टेनेमेंट कमेटी और सोन कश्मीर फ्रंट की संयुक्त बैठक का आयोजन प्रधान शादी लाल पंडिता के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कश्मीर में बिगड़े हालात पर अलगाववादी नेताओं पर निशाना साधा।

विज्ञापन


शादी लाल पंडिता ने कहा कि 1990 में साजिश के तहत कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर निकाला गया था और वर्तमान समय में एक बार फिर से पहले जैसे हालात बनाए जा चुके हैं। आतंकी की मौत के बाद शरारती तत्वों ने  साजिश के तहत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को कश्मीर से निकाला है। 
विज्ञापन


सईद अली शाह गिलानी, यासीन मलिक और अन्य अलगाववादी नेता लगातार हाफिज सईद और सलाहुदीन के एजेंट बनकर कश्मीर में काम कर रहे हैं और घाटी के हालात को लगातार खराब कर रहे हैं। सरकार को अब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र को सेटेलाइट टाउन के जरिये उनके कश्मीर लौटने के लिए प्रयास तेज करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पोस्टर लगाकर कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने की चेतावनी दी जा रही है, लेकिन अब कश्मीरी पंडित इन चेतावनियों से डरने वाले नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed