फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   separatist leader shabir shah misses date with ED in hawala case

हवाला मामले में पेश नहीं हुए अलगाववादी नेता शब्बीर शाह

Tue, 13 Oct 2015 10:34 AM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
separatist leader shabir shah misses date with ED in hawala case

हवाला मामले में फंसे कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह कश्मीर स्थित अपने घर में नजरबंद होने के चलते सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हो सके। शाह के वकील ने उनकी मौजूदगी के लिए नई तिथि तय करने की अपील की है।

विज्ञापन


डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के नेता शाह को हवाला के जरिए आतंकियों की वित्तीय मदद करने संबंधी दशक पुराने एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था।
विज्ञापन


शाह ने कश्मीर से फोन पर बताया कि घर में नजरबंद होने के चलते वह ईडी के सामने पेश नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि उनके वकील ने इसकी जानकारी ईडी को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह के वकील ने नई तिथि तय करने की अपील की

separatist leader shabir shah misses date with ED in hawala case

ईडी 26 अगस्त 2005 के एक मामले की जांच कर रहा है। उस वक्त दिल्ली पुलिस के विशेष सेल ने कथित हवाला डीलर मोहम्मद असलम वानी को गिरफ्तार किया था और उसके पास से 63 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया था।

विशेष सेल ने शक जताया था कि यह रकम मध्य पूर्व देश से हवाला चैनल के जरिए उसके पास आया। खबरों के अनुसार, श्रीनगर निवासी वानी ने दावा किया था कि उसने पिछले एक साल के दौरान शाह और उनके परिजनों को कई किश्तों में 2.25 करोड़ रुपये पहुंचा चुका है।

ईडी का कहना है कि शाह ने पहले भी जारी हो चुके समन का कोई जवाब नहीं दिया। वहीं अलगाववादी नेता का कहना है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है।

जमानत पर जेल से बाहर चल रहे वानी को भी ईडी ने समन जारी किया है। ईडी ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत शाह और वानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed