कश्मीर: अलगाववादी नेता गिलानी नजरबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कट्टरपंथी अलगाववादी नेता और हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी को प्रशासन ने एहतियातन तौर पर नजरबंद कर दिया है। नाराज समर्थकों ने शुक्रवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सैयद अली शाह गिलानी को पुलिस ने गुरुवार देर शाम नजरबंद कर दिया था। गिलानी के घर के बाहर पुलिस जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। उनके घर की ओर आने-जाने वाले सभी रास्तों को भी सील कर दिया गया था।
जब गिलानी ने शुक्रवार की सुबह घर से निकलने का प्रयास किया तो बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। श्रीनगर के अमीराकदल स्थित मस्जिद में नमाज संपन्न होने के बाद गिलानी के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना रोष प्रकट किया।
गौरतलब है कि गिलानी को इसी मस्जिद में शुक्रवार को नमाज अदा करने आना था। इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करना था। गिलानी समर्थकों ने जलूस भी निकालने की कोशिश की, जिसे पुलिस के जवानों ने विफल कर दिया।