फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   separatist abdul gani bhat got security cover

अलगाववादी नेता अब्दुल गनी बट को मिली सुरक्षा

Thu, 18 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 18 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
separatist abdul gani bhat got security cover

जम्मू-कश्मीर सरकार ने घाटी के पुराने अलगाववादी नेता अब्दुल गनी बट को सुरक्षा उपलब्ध करा दी है। केंद्र की पहल पर राज्य सरकार ने यह कदम घाटी के चुनिंदा अलगाववादी नेताओं की हत्या की साजिश रच रही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की योजना के पर्दाफाश के बाद उठाया है। इस खुफिया रिपोर्ट को गंभीरता से ले रही सुरक्षा एजेंसियां दूसरे अलगाववादी नेताओं के खतरे की भी समीक्षा कर रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को ही यह खबर छापी थी कि आईएसआई घाटी में अशांति और तनाव फैलाने के उद्देश्य से कमजोर पड़ रहे अलगाववादी नेताओं को निशाना बनाएगी। सुरक्षा एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस का झंडा लहराने वाले 12 लड़कों की भी पहचान की है। गृहमंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक आईएसआई घाटी में तनाव फैलाने के कई नए हथकंडों पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अब्दुल गनी बट एकमात्र अलगाववादी नेता हैं जिनसे पीडीपी के नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद मुख्यमंत्री बनने से पहले विचार विमर्श के लिए मिले थे। सूत्रों के मुताबिक आईएसआई को लग रहा है कि घाटी के अलगाववादी नेता उसके कश्मीर एजेंडों को पूरा करने में कारगर साबित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed