अरनिया। नगर पालिका द्वारा डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए ई-रिक्शों की खरीद की गई है। इसका सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी व पार्षदों ने उद्घाटन के बाद झंडी दिखा कर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा से कचरा उठाने में काफी आसानी होगी। यह अरनिया के 13 वार्डों से गलियों में जाकर घर-घर से कूड़ा उठाएंगे, जिससे नगर पालिका क्षेत्र साफ सुथरा बना रहेगा। नपा अध्यक्ष ने बताया कि अरनिया को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए पालिका की ओर से कूड़ा उठाने वाले ई-रिक्शों की खरीद की है, जिससे लोगों को काफी हद तक परेशानी होती है। इन्हीं परेशानियों को मद्देनजर नगर पालिका ने इन ई-रिक्शों की खरीद की है, जिससे लोगों को परेशानी न हो और क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बना रहे। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। उसको पूरा किया जाएगा।