फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   senitation

गंदे पानी की निकासी न होने से फैल रही दुर्गंध

विज्ञापन
senitation
गंदे पानी की निकासी के लिए बनाये गए नाले की खस्ता हालत।
अरनिया। अल्पमत में चल रही अरनिया नगर पालिका में इन दिनों हर तरफ दुर्गंध का आलम है। अन्य विकास कार्यों में भी कमी आ रही है। करीब आठ माह से अल्पमत में चल रही नगर पालिका में इन दिनों विकास कार्य तो दूर सफाई व्यवस्था भी चरमरा चुकी है। इससे गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों में कूड़ा कर्कट सहित कई स्थानों पर छोटे पेड़ भी नाले में गिरे हैं।
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष का इस ओर ध्यान ही नहीं जा रहा। खासतौर से उप चिकित्सा केंद्र के पास बनाए गए नाले की तो हालत बद से बदतर है। सतपाल, अमर नाथ, गारो देवी तीर्थ राम व चंचला देवी आदि का कहना है कि हमें कई दफा अस्पताल आना पड़ता है। मगर पास से गुजरने वाले नाले में इतनी गंदगी व बदबू फैल चुकी है, जिससे अस्पताल में कुछ देर रुकना भी मुहाल है। नगर पालिका की गालियों से हमें कोई वास्ता नहीं। नपा अध्यक्ष उनको साफ कराए या न कराए, मगर अस्पताल में तो बाहर के गांवों से लोग आते हैं, जिन्हें यहां पहुंचते ही बदबू का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं नपा अध्यक्ष रमेश सैनी का कहना है कि इस नाले का टेंडर हो चुका है। फिर से बनाया जाएगा, हो सकता है नया बनाने में देर लगे, चूंकि इस समय यहां सफाई की सख्त जरूरत है। इसी लिए जल्द ही इसे साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed