{"_id":"609a4c976e4539031b34b19a","slug":"senior-pdp-leader-naeem-akhtar-released-after-five-months-will-remain-under-house-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: पीडीपी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर पांच महीने बाद रिहा, घर पर रहेंगे नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: पीडीपी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर पांच महीने बाद रिहा, घर पर रहेंगे नजरबंद
Tue, 11 May 2021 02:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 11 May 2021 02:51 PM IST
सार
सरकार के इस फैसले का पीडीपी ने स्वागत किया है, लेकिन यह भी गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस महामारी के बीच बाहरी जेलों में बंद सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई की जाए।
विज्ञापन
पीडीपी नेता नईम अख्तर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीडीपी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर को सोमवार को एमएलए हॉस्टल से रिहा कर दिया गया। साथ ही घर पर नजरबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। नईम को पांच महीने के बाद एमएलए हॉस्टल से रिहा किया गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर के फर्स्ट क्लास एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने सोमवार को पीडीपी नेता नईम अख्तर को स्वास्थ्य संबंधित समस्या के आधार पर रिहा करने के आदेश जारी किए। आदेश की कॉपी में मजिस्ट्रेट ने कहा कि हाल ही में उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी किये गए आदेश के बाद महामारी की स्थिति और कैदी की स्वास्थ्य संबंधित दी गई अर्जी को ध्यान में रखते हुए उन्हें एमएलए हॉस्टल से रिहा करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट ने एसएचओ सदर को नईम अख्तर को एमएलए हॉस्टल से निकालकर उनके घर शिफ्ट करने को कहा। नईम अख्तर घर पर नजरबंद रहेंगे। अख्तर को अगस्त 2019 में पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था और बाद में जून 2020 में उन्हें करीब 10 महीने बाद रिहा किया गया। लेकिन पिछले साल डीडीसी चुनाव की मतगणना से पूर्व उन्हें दिसंबर में फिर से गिरफ्तार किया गया और एमएलए हॉस्टल में रखा गया।
विज्ञापन
पीडीपी ने नईम अख्तर की रिहाई के फैसले का स्वागत करते हुए सरकार से पार्टी के उपाध्यक्ष सरताज मदनी और युवा नेता वहीद उर रहमान पारा की भी रिहाई की मांग की। पार्टी जनरल सेक्रेटरी गुलाम नबी लोन हंजूरा ने कहा कि बाकी के नेताओं की भी रिहाई जल्द की जाए।
यह भी पढ़ें- जुगाड़ भरोसे जम्मू: पिछले साल खरीदी गई मशीनरी बीमार है, तेजी से फैल रहे संक्रमण पर कैसे लगेगी लगाम!
यह भी पढ़ें- Anantnag Encounter: अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, मारे गए तीन आतंकी