फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   send them to pak or shoot them: indresh

'गद्दारों को भेजें पाकिस्तान या गोली मार दें'

Sun, 26 Apr 2015 11:15 AM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
send them to pak or shoot them: indresh

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी कमेटी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने भारत में रहकर पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों को गद्दार कहते हुए उन्हें इस्लाम और नबी विरोधी बताया है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद की वार्षिक प्रबंधन कमेटी की बैठक के समापन समारोह में इंद्रेश कुमार ने कहा कि गद्दारों की लिए देश में कोई जगह नहीं है और उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


अगर पाकिस्तान उन्हें लेने से मना करे तो सुरक्षा एजेंसियां उन्हें गोली मार दें या तय करे कि उनके साथ कैसा बर्ताव करना है। कुमार ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। इससे देश में रहने वाले मुसलमानों का मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस नेता ने कहा कि गांधी जी की तरह उन्हें भी कश्मीर से रोशनी की किरण नजर आती है और जम्मू कश्मीर से ही गद्दार घोषित करने के कानून की शुरुआत होनी चाहिए, ताकि विदेशी षड्यंत्रों से देश की एकता और अखंडता की सुरक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और भाजपा गठबंधन सरकार को अपवित्र गठबंधन से पवित्र गठबंधन बनकर दिखाना होगा।

अभी तक मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद मजबूरियों में फंसे दिख रहे हैं। कभी मसर्रत आलम तो कभी अफजल गुरु की बात की जाती है। ऐसी बातें न हों तो ही बेहतर है।

क्षेत्रीय भेदभाव की राजनीति खतरनाक

send them to pak or shoot them: indresh

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि रियासत जम्मू-कश्मीर में क्षेत्रीय भेदभाव को लेकर होने वाली राजनीति खतरनाक है। जम्मू में एम्स मिले तो कश्मीर में भी चाहिए।

कश्मीर में केंद्रीय विश्वविद्यालय मिले तो जम्मू में भी चाहिए। केंद्रीय जो भी संस्थान रियासत को मिलता है, वह पूरी रियासत के लिए होता है न की किसी क्षेत्र विशेष के लिए।

इसे समझना होगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग नहीं एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद की प्रबंधन कमेटी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की गुप्तचरी किए जाने की घोर निंदा की गई है।

इस दौरान मौजूद मुख्य अतिथि शिक्षा एवं सूचना राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने कहा कि रियासती सरकार प्रयत्न करेगी कि कैंटीन आइटमों को वैट मुक्त कर पूर्व सैनिकों और मौजूदा सैनिकों को राहत दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed