फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   semester system exam in jammu university

जम्मू यूनिवर्सिटी: पहली बार हो रहे सेमेस्टर सिस्टम से एग्जाम

Mon, 05 Jan 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 05 Jan 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
semester system exam in jammu university

जम्मू यूनिवर्सिटी में स्नातक कक्षाओं के लिए लागू सेमेस्टर सिस्टम की पहले सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षा आठ जनवरी से आरंभ होने वाली है। राज्य के  जम्मू विश्वविद्यालय के समर जोन के अधीन होने वाली इस पहले सेमेस्टर की स्नातक परीक्षा की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों में उत्साह है।

विज्ञापन


जम्मू विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक कार्यालय भी परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्य के करीब पचास डिग्री कालेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर चुका है। परीक्षा में करीब 23 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। जम्मू विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में परीक्षा की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


परीक्षा आठ जनवरी से 27 जनवरी तक चलेगी। उल्लेखनीय है कि स्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्नातक के पहले सेमेस्टर से लेकर छह सेमेस्टर तक परीक्षाएं देनी होंगी। जम्मू यूनिवर्सिटी की ओर से वर्ष-2014 में ही स्नातक सेमेस्टर की परीक्षा लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बताया जा रहा है कि सितंबर में बाढ़ आने के बाद चुनाव की वजह से स्नातक के पहले सेमेस्टर की परीक्षा में देरी हुई और नवंबर-दिसंबर में होने वाली परीक्षा अब जनवरी-2015 में हो रही है।


डिग्री कालेजों में पढ़ रहे स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र और छात्राओं की ओर से तैयारियां जारी हैं। हर प्रश्न का जवाब देेने के लिए विद्यार्थी तैयारी कर रहे हैं, जबकि इन विद्यार्थियों के पास अब दो दिन शेष रह गए हैं, लिहाजा उनकी तैयारियों में तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed