फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security to Indian army in PM Modi vist

J&K: पीएम की रैली में सुरक्षा का तीसरा घेरा सेना के हवाले, ड्रोन से निगरानी

Fri, 31 Mar 2017 02:35 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 31 Mar 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
Security to Indian army in PM Modi vist
सेना को सुरक्षा का जिम्मा - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के ऐसे पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं कि परिंदे के लिए भी पर मारना आसान नहीं होगा। चूंकि उधमपुर में रैली स्थल के पास ही सेना की उत्तरी कमान का मुख्यालय भी है लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था के क्रम में खास एहतियात बरती जा रही है। उधमपुर आतंकी हमलों के दृष्टिकोण से भी संवेदनशील रहा है।

विज्ञापन


नगरोटा में सैन्य शिविर पर कुछ महीने पहले ही आतंकी हमला हो चुका है और पाकिस्तानी आतंकी नावेद ने भी इस इलाके में ठिकाना बनाया था। लिहाजा सुरक्षा के तीसरे घेरे में सेना को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। एशिया की सबसे बड़ी टनल चिनैनी -नाशरी का उद्घाटन करने मोदी 2 अप्रैल को आने वाले हैं।
विज्ञापन


दौरे से चार दिन पहले से ही चिनैनी के जंगलों की ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है। दो अप्रैल को भी रैली स्थल और उद्घाटन स्थल की निगरानी लगातार ड्रोन से होगी। उद्घाटन के लिए पीएम 5 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय करेंगे, लिहाजा वीरवार को ही इस दायरे को पूरी तरह सील कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अलगाववादियों की हड़ताल होगी बेअसर'

Security to Indian army in PM Modi vist
डीजीपी डॉ एसपी वैद - फोटो : File Photo

शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पीएम की सुरक्षा के पहले घेरे में एसपीजी होगी। दूसरे घेरे में सुरक्षा की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवानों के जिम्मे है। तीसरे घेरे में सेना, चौथे में सीआरपीएफ को तैनात किया जाएगा। सुरक्षा के पांचवें घेरे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तैनात होंगे। कंट्रोल रुम से रैली स्थल और टनल की हर मिनट जानकारी ली जा रही है।  

पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पीएम दौरे से जम्मू-कश्मीर के विकास की गति तेज होगी। पीएम मोदी ने रियासत को 80 हजार करोड़ का पैकेज दिया है। पैकेज को धरातल पर उतारने के लिए लगातार समीक्षा कर रहे हैं। चिनैनी-नाशरी टनल के चालू होने से पर्यटन का भी विकास होगा।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एस पी वैद ने अमर उजाला से कहा कि पीएम के दौरे के दिन अलगाववादियों के बंद और हड़ताल के आह्वान का कोई असर नहीं होगा। अलगाववादी पीएम दौरे पर हर बार ऐसे आयोजन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed