फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security tightened in the state on Jammu and Kashmir Reorganization Day

अनुच्छेद 370 हटने की छठी वर्षगांठ आज: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट

Tue, 05 Aug 2025 12:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Aug 2025 12:34 AM IST
सार

पुलिस ने चिनाब घाटी के डोडा, किश्तवाड़ व रामबन और पीर पंजाल के राजोरी, पुंछ व शोपियां जिलों के संवेदनशील इलाकों को सील कर दिया है। इन जगहों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मंगलवार को इन जिलों में तमाम नाकों पर आने जाने वालों से पूछताछ होगी।

विज्ञापन
Security tightened in the state on Jammu and Kashmir Reorganization Day
जम्मू कश्मीर सुरक्षाबल - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

अनुच्छेद 370 खत्म हुए मंगलवार को छह साल पूरे हो जाएंगे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई आयोजन होंगे। इसे देखते हुए पूरे जम्मू संभाग में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अति संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। खुफिया एजेंसियों की तरफ से माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर है। वहीं कश्मीर में संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट है।

विज्ञापन
Trending Videos

आईजी जम्मू भीमसेन टूटी ने बताया कि किसी भी जगह से किसी भी तरह की आशंका के इनपुट नहीं हैं। पुलिस की तरफ से पर्याप्त बंदोबस्त हैं। कुछ जगह अति संवेदनशील हैं और कुछ संवेदनशील। सब जगह खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां समन्चय बनाकर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिनाब घाटी और पीर पंजाल के जिले सील
पुलिस ने चिनाब घाटी के डोडा, किश्तवाड़ व रामबन और पीर पंजाल के राजोरी, पुंछ व शोपियां जिलों के संवेदनशील इलाकों को सील कर दिया है। इन जगहों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मंगलवार को इन जिलों में तमाम नाकों पर आने जाने वालों से पूछताछ होगी।

विज्ञापन

शरारती तत्वों पर नजर
पुलिस की तरफ से संभाग में माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। संभाग के राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़ और जम्मू के खटीकां तालाब, चौआदी, बठिंडी, इलाके में सादे लिबास में पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। पुलिस के सीआईडी विंग की तरफ से पूरे माहौल पर नजर रखी जा रही है।

राजनीतिक दलों और हिस्ट्रीशीटर पर भी नजर
जानकारी के अनुसार पुलिस की तरफ से जम्मू संभाग के अति संवेदनशील इलाकों में हिस्ट्रीशीटर और कुछ राजनीतिक दलों पर भी नजर रखी जा रही है इन राजनीतिक दलों ने पूर्व में भी 5 अगस्त को माहौल खराब करने की कोशिश की थी।

श्रीनगर में रात में जल्द बंद हुए बाजार
श्रीनगर में सोमवार को रात में बाजार जल्द बंद हो गए। लाल चौक के घंटाघर पर देर रात तक रहने वाली रौनक भी गायब दिखी। एक अधिकारी ने बताया कि सभी जगहों पर पर्याप्त तैनाती की गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जवान सक्षम हैं।

यह भी पढें: Operation Mahadev: पहलगाम हमले के बाद कहां छिपे थे आतंकी, पाकिस्तान कैसे हुआ बेनकाब; यहां जानिए सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed