फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   security tightened after pompore attack on military camps

पंपोर हमले के बाद सेना ने बढ़ाई जम्मू-कश्मीर में सैन्य कैंपों की सुरक्षा

Mon, 10 Oct 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 10 Oct 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
security tightened after pompore attack on military camps
Security - फोटो : File Photo
सैन्य संस्थानों में फिदायीन हमले की आशंका के चलते सेना ने सभी सैन्य शिविरों में सुरक्षा बढ़ाई है। सुबह तीन से लेकर छह बजे तक अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनाती के अलावा गश्त भी बढ़ाई है।
विज्ञापन

सेना ने सभी सैन्य शिविरों में सुबह के  पहले पहर की ड्यूटी मेें बदलाव किया है। सुबह तीन बजे से लेकर छह बजे तक सैन्य संस्थानों में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है।
विज्ञापन


इस पहर में ड्यूटी बदलाव के बजाय अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है। सेना की रिसर्च के मुताबिक अधिकतर आतंकी और फिदायीन हमले सुबह पांच से छह बजे के बीच होते हैं। इस दौरान ही घुसपैठ हुई। कालूचक, हीरानगर थाना, चिनौर में आतंकी हमला सुबह के समय ही हुआ है। इस समय मेें अक्सर जवानों की ड्यूटी में बदलाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ी मेें भी आतंकी हमला सुबह पांच बजे हुआ। जब सेना के जवान ड्यूटी में बदलाव कर रहे थे। उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने सभी कमांडरों के साथ बैठक करके सेना के आधार शिविरों की सुरक्षा को जांचा। सेना की ड्यूटी चार्ट की समीक्षा की।

सभी शिविरों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

security tightened after pompore attack on military camps
Border Security - फोटो : File Photo
कमांडरों ने ड्यूटी चार्ट के साथ ही अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की है। इस दौरान ड्यूटी दो बार बदलेगी। इस बीच अतिरिक्त जवान चौकियों पर मौजूद रहेंगे। आतंकी हमलों की आशंकाआें के कारण सेना ने सभी शिविरों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया है। जवानों को सतर्क किया गया है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

गश्त भी बढ़ाई गई है और हाईवे पर मौजूद सैन्य शिविर व क्वार्टरों में भी सुुरक्षा को बढ़ाया गया है। सुबह सेना की रोड ओपनिंग टीम सैन्य छावनी के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा जांच करेगी। गृह मंत्रालय के द्वारा आतंकी घुसपैठ के अलर्ट के बाद सेना ने अपने सैन्य कैंपो पर कड़ा पहरा लगा रखा है । सेना के जवानों को हर स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं । 
 

सचिवालय की सुरक्षा रहेगी बड़ी चुनौती

security tightened after pompore attack on military camps
Jammu - फोटो : File Photo
लगातार खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी आतंकी हमलों के इनपुट से जम्मू में आने वाले दरबार की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई है। अगले महीने जम्मू में सचिवालय शुरू हो रहा है। ऐसे में सचिवालय की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त तैयारियां करनी पड़ेंगी।

पहले से अधिक सचिवालय की सुरक्षा को मजबूत करना पड़ेगा। श्रीनगर से लेकर जम्मू तक दरबार आने और यहां दरबार शुरू करने के लिए व्यापक इंतजाम की आवश्यकता होगी। सचिवालय सुरक्षा के एसएसपी एजाज भट्ट का कहना है कि श्रीनगर से लेकर जम्मू तक दरबार कड़ी सुरक्षा में शिफ्ट होगा। जब जम्मू में दरबार शुरू होगा तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। 

आतंकी हमलों की आशंका

security tightened after pompore attack on military camps
आतंकी हमलों की आशंका - फोटो : demo
अगर कहीं अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती करनी होगी तो इसके लिए उच्च अधिकारियों को बोला जाएगा। रूटीन में होने वाले सुरक्षा इंतजाम से हटकर इंतजाम किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारत के पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी हमलों की आशंका बढ़ गई है।

खुफिया एजेंसियों की ओर से लगातार हमले होने की सूचनाएं पहुंच रही हैं। पहले आतंकियों का टारगेट कश्मीर था, क्योंकि दरबार श्रीनगर था। अब दरबार जम्मू में होगा और आतंकियों का फोकस जम्मू में रहेगा। इस लिहाज से भी सुरक्षा कड़ी करनी होगी। 

सुरक्षा के लिए सचिवालय ही नहीं, इसके आसपास भी नजर रहेगी, क्योंकि पास में ही पुलिस कंट्रोल रूम, रघुनाथ मंदिर और श्री रणवीरेश्वर मंदिर भी है। इन सब को लेकर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सचिवालय की तरफ आने जाने वाले हर रास्ते पर सुरक्षा बलों की कड़ी नजर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed