फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security strengthen for amarnath yatra in jammu and kashmir

अमरनाथ यात्रा: सुरक्षा का खांचा तैयार, एलओसी से शहर तक रहेगा कड़ा पहरा

Tue, 20 Jun 2017 12:33 PM IST
विनय सिंह,अमर उजाला/जम्मू
विनय सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 20 Jun 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
security strengthen for amarnath yatra in jammu and kashmir
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा इंतजाम - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक डा. एसडी सिंह जम्वाल ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के विषय में सेना, अर्धसैनिक बलों, खुफिया एजेंसी के अधिकारियों और जम्मू के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की हैै। पुलिस कंट्रोल रूम के कांफ्रेंस हाल में हुई बैठक में आगामी 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हो रहे इंतजामों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के संबंधित अधिकारियों द्वारा 40 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रबंधों के विषय में आईजी से चर्चा की। बैठक के दौरान सीमा, एलओसी और राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा के संबंध में भी प्रभावी इंतजामों के संबंध में समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक में सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों के अधिकारियों को यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और आपस में समन्व्यन करने के निर्देश दिए गए। दक्षिण कश्मीर में हाल में चल रहे तनावपूर्ण हालात और आतंकी घटनाओं के साथ सीमा और एलओसी के रास्ते पाकिस्तान से हो रही घुसपैठ की कोशिशों के मद्देनजर सेना, अर्धसैनिक बलों और संबंधित एसएसपी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने पर जोर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए एजेंसियों के बीच समन्वयन पर जोर

security strengthen for amarnath yatra in jammu and kashmir
अमरनाथ यात्रा - फोटो : File Photo

इसके साथ ही अधिकारियों को अपने इलाकों में तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों से भी पुख्ता समन्वयन बनाए रखने के लिए कहा गया है। जिससे कि आतंकियों और सीमापार बैठे उनके आकाओं के मंसूबों को नाकाम किया जा सके।

इस दौरान आईजी ने अधिकारियों से कहा कि हाईवे पर लगाई जाने वाली रोड ओपनिंग पार्टियों को ये हिदायत दी जाए कि वे पूरी सतर्कता से यात्रा के लिए जाने वाली गाड़ियों की आवाजाही सुनिश्चित कर सकें। इसके साथ ही आईजी द्वारा जम्मू जोन में आने वाले जिलों जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रामबन के एसएसपी को अपने संबंधित जिलों और विशेषकर भगवती नगर बेस कैंप में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम समेत अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान आईजी ने जम्मू, सांबा और कठुआ के एसएसपी को संयुक्त नाकेबंदी करने और घुसपैठ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आईजी ने सीमा पुलिस चौकी, पुलिस पोस्ट और नाकों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ड्यूटी पर लगाए जाने वाले जवानों को उनकी जिम्मेदारियों के विषय में पूरी जानकारी देने के लिए कहा। इसके साथ ही आईजी ने सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों और खुफिया विभाग को उन इलाकों की खास निगरानी करने के निर्देश दिए जहां सीमा पर फेंसिंग खराब हो चुकी है, साथ ही इन इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती पर भी जोर दिया।

आईजी ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को इस बात के भी निर्देश दिए कि यात्रा से संबंधित तमाम पड़ावों पर रहने वाले लोगों की गणना कर ली जाए जिससे कि किसी भी व्यक्ति को आसपास के घरों में बिना अनुमति ठहराने की व्यवस्था को रोका जा सके। आईजी ने यात्रा के दौरान उपद्रव करने या अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed