{"_id":"9881ab4714c5048cd933fa82d5f71cd0","slug":"security-seemed-to-be-cemented-before-independence-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस से पहले पुख्ता होने लगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस से पहले पुख्ता होने लगी सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे जम्मू संभाग की सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है। खासकर सीमांत जिलों में आतंकी हमलों की सूचनाओं के मद्देनजर पुलिस ने अपने एंटी इनफिल्ट्रेशन ग्रिड को मजबूत कर दिया है।
विज्ञापन
शहर के परेड ग्राउंड का अभी से सुरक्षा क्वच बना दिया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह होगा। जम्मू के आईजी पुलिस दानेश राणा ने अमर उजाला से कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा तंत्र पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पंजाब के गुरदासपुर दीनानगर में आतंकी हमला होने के बाद राज्य पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। इस बात का खुलासा हो चुका है कि दीनानगर में हमला करने वाले आतंकी रावी नदी से होकर आए थे, जो कठुआ जिले के पास है।
विज्ञापन
आईजी का कहना है कि सांबा, कठुआ, जम्मू, राजोरी और पुंछ जिले एलओसी और आईबी के अधीन हैं। इन जिलों में आतंकियों के घुसपैठ करने के बाद हमला करने की किसी भी घटना को नाकाम किया जाएगा। दोनों ही जगहों पर बीएसएफ और सेना का कड़ा पहरा है। इसके बाद भी यदि आतंकी घुसपैठ में कामयाब हो जाते हैं, तो वह लोग सीमा से आगे नहीं बढ़ पाएंगे।
बार्डर क्षेत्रों में पुलिस के नाकों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इन क्षेत्रों में वीडीसी सदस्यों को सक्रिय किया गया है। स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु और शख्स के बारे सूचित करें।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने शहर के होटलों को खंगालना शुरू कर दिया है। होटल मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि हर एक आने-जाने वाली की पूरी जानकारी लें। यदि कोई संदिग्ध दिखे तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। शहर की संदिग्ध लोकेशन पर भी पुलिस ने जांच अभियान चलाया है। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है। साधी वर्दी में खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।