फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security

सुरक्षा के कडे़ प्रबंध, विशेष नाके लगाए

विज्ञापन
security
कस्बे में विशेष नाके लगाऐ जानेपर मुस्तैद जवान - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। गणतंत्र दिवस को लेकर उपजिले में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के साथ विशेष नाके लगाए हैं। इसके साथ ही रात को पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। उपजिले में विशेषकर सीमावर्ती गांव को जोड़ने वाले मार्गों पर कई स्थानों पर पुलिस के अतिरिक्त नाके लगाए जाने पर सीमावर्ती क्षेत्र से जाने वाले वाहनों की जांच-पड़ताल कर जम्मू व आरएस पुरा की ओर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र में मुस्तैद बीएसएफ के जवान पाकिस्तान क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे जाने के साथ संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। आरएस पुरा कस्बे सहित बस स्टैंड व स्कास्ट में गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह केेेेेेेेे लिए विशेष प्रबंध कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

-------
स्कूली बच्चों ने मनाया गणतंत्र दिवस
मीरां साहिब। गांव गाजिया में रामेईस्ट इंस्टीट्यूट आफ स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जेके पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। स्कूल परिसर में ध्वजारोहण करने के साथ बच्चों को गणतंत्र दिवस देश का संविधान लागू किए जाने के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन भव्य परेड का आयोजन करने पर राष्ट्रपति सलामी देते हैं। प्रधानाचार्य देवेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों को राष्ट्रीय पर्व के बारे में जानकारी देने से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस दौरान स्कूली बच्चों देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों को याद किया। कार्यक्रम में कई शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बच्चों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
विजयपुर। कस्बे के डीआरएस किड्स इंटरनेशनल स्कूल ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। प्रधानाचार्य रजनी चौधरी, चेयरमैन शिशुपाल चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब रंग जमाया। गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों ने डोगरी, पंजाबी हिमाचली गीतों से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस दौरान रजनी चौधरी ने गणतंत्र दिवस पर विचार रखे और देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दौरान स्कूल स्टाफ, गणमान्य नागरिक, अभिभावक आदि मौजूद थे। संवाद

-----------
माउंट लिट्रा जी स्कूल ने मनाया गणतंत्र दिवस
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा इलाके के तरोर क्षेत्र में माउंट लिट्रा जी स्कूल ने गणतंत्र दिवस मनाया। स्कूल के चेयरमैन एके कपूर ने ध्वजारोहण करने के साथ ही बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों की तरफ से अखंड भारत के होने की झलक दिखाई गई और विभिन्न किस्म के नाटक और कलाकृतियां पेश कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed