{"_id":"66a2fd96b15c85d5cb042434","slug":"security-review-jammu-news-c-10-1-jam1005-407502-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेना प्रमुख ने कश्मीर में एलओसी का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेना प्रमुख ने कश्मीर में एलओसी का किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सुरक्षा तैयारियों के साथ आतंकवाद निरोधक मोर्चे पर तैयारियां जांची
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वीरवार को कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियाें का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा स्थिति, घुसपैठ और आतंकवाद विरोधी अभियानों में शामिल बलों की तैयारियों की समीक्षा की। कमांडरों और सैनिकों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।
सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सेना प्रमुख ने सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए सभी रैंकों की सराहना की और उन्हें उभरती चुनौतियों का सामना करने में दृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया। जनरल द्विवेदी बाद में कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती समारोह में भाग लेने के लिए कारगिल रवाना हुए। बुधवार को यहां पहुंचने के बाद सेना प्रमुख ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, उत्तरी कमान प्रमुख, चिनार कोर कमांडर और सभी रैंकों के साथ नायक दिलावर खान को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने कुपवाड़ा में आतंकवाद विरोधी अभियान में शहादत पाई थी।