{"_id":"5741d1054f1c1bb515690916","slug":"security-of-amarnath-yatra-is-challenge1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अमरनाथ यात्रा हमारे लिए चुनौतीपूर्ण'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अमरनाथ यात्रा हमारे लिए चुनौतीपूर्ण'
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग
Updated Sun, 22 May 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
बाबा बर्फानी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीओसी विक्टर फोर्स अशोक नरूला ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हमारे लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहती है। हमने यात्रा 2016 की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
किसी भी नापाक हरकत को कामयाब नहीं होने देंगे और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए इस बार भी यथासंभव प्रयास करेंगे। वे सीबीएसई 12वीं का परिणाम आने पर सेना की 3 आरआर की तरफ से आर्मी गुडविल स्कूल लिद्रू में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान जीओसी ने कहा कि स्कूल बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसका श्रेय स्कूल स्टाफ और प्रबंधन को जाता है। हम भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। उम्मीद करते हैं कि यह बच्चे बुलंदियों को छूएं।

'सेना हमारे बच्चों का भविष्य संवार रही'
मेछावी छात्र को पुरस्कृत करते सेना के अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
इस अवसर पर कमांडर 1 सेक्टर आरआर आर चतुर्वेदी ने जीओसी विक्टर फोर्स का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना कीमती समय निकाला और बच्चों का हौसला आफजाई किया। यह बच्चे हमारा भविष्य हैं। हम देश की रक्षा के साथ बच्चों को सही शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
सीओ 3 आरआर रोहित रावत ने कहा कि सीबीएसई के जो नतीजे आए हैं, उसमें बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसका श्रेय स्कूल स्टाफ को जाता है। भविष्य में और बेहतर करने की कोशिश करेंगे।
इस मौके पर बच्चों के साथ आए अभिभावकों ने कहा कि पहले हमें यही पता था कि सेना सिर्फ हमारी रक्षा के लिए है। लेकिन, उनकी वजह से हमारे बच्चों का भविष्य संवर रहा है। इस मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।