{"_id":"f75f076cde81f3955c44d31c65a3dde3","slug":"security-measures-before-the-president-s-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Mon, 01 Sep 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दौरे से पहले पुलिस भी पूरी तरह सतर्क हो गई है। कई जगहों पर नाके लगाए गए। सभी नाकों पर जांच बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी गई। कटड़ा में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के रूट और कटड़ा आधार शिविर पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। अर्द्धसैनिक बलों को भी मुस्तैद कर दिया गया है। कटड़ा जाने वाले सभी रूट पर नाकेबंदी कर दी गई है। भक्तों भी कड़ी जांच की जा रही है। कटड़ा जाने वाले सभी रूट पर नाकेबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति विशेष लिफ्ट से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए मंगलवार को पहुंचेंगे। इस दौरान सीआरपीएफ, सेना, पुलिस को सतर्क किया गया है। रोड आपनिंग टीम भी हाईवे पर कड़ी निगरानी कर रही है। जबकि गश्त भी बढ़ा दी गई है। नाके पर सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है। हर श्रद्धालु की भी कड़ी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कैमरे और अन्य प्रतिबंधित चीजों को कटड़ा में रखवाया जा रहा है। शार्प शूटर भी तैनात किए गए हैं। आसपास पहाड़ियों पर भी अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। डीआईजी गरीब दास ने कटड़ा में दोबारा सुरक्षा की समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान 24 घंटे मुस्तैद रहने के आदेश दिए।
सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखी जा रही है। जबकि पुलिस अधिकारियों को भी रात के समय गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। सुरक्षा में कोई कोताही नहीं हो, इस पर भी विशेष आदेश जारी किए।